Dehradun News: हरिद्वार में 18 घंटे में 20 दिन की बच्ची सकुशल बरामद
देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को 18 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को बिहार के मोतिहारी निवासी रामबाबू ने चौकी रोड़ीबेलवाला में सूचना दी कि पंडित दीनदयाल पार्किंग, ऊंचा पुल के नीचे परिवार के साथ रह रही सोना नाम की महिला उनकी 20 दिन की बच्ची को बिना बताए अपने साथ ले गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चमकादड़ टापू से महिला सोना और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.