देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार की रात को मुखबिर की सूचना पर इंद्रानगर जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह, निवासी गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना श्यामपुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसकी पुष्टि एसओ नितेश शर्मा ...