Dehradun News: हरिद्वार में सुपरवाइजर से तमंचा दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटा, केस दर्ज
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रानीपुर मोड़ जाने के रास्ते में हाईटेंशन लाइन के खंभे के नीचे चार अज्ञात युवकों ने एक सुपरवाइजर को तमंचा दिखाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित के पीछा करने पर आरोपी बाइक लेकर टिबड़ी रानीपुर की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सिडकुल थाना पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई एसओ अजय शाह के मुताबिक आन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद निवासी पंकज कुमार ने शिकायत कर बताया कि वह आईटीसी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। बीते गुरुवार को वह अपनी पल्सर बाइक से नदी के रास्ते रानीपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। दोपहर को रानी रौ नदी के पास हाईटेंशन लाइन के खंभे के नीचे से गुजरते समय चार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि इनमें से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.