Dehradun News: हरिद्वार में सीवर लाइन कार्य के लिए तोड़ी गई सड़क धंसी, तीन वाहन फंसे
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला क्षेत्र में सुखी नदी से सर्वानंद घाट जाने वाले मार्ग पर बीएमडीएवी स्कूल के सामने गुरुवार सुबह सीवर लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क धंस गई। इस दौरान दो दूध के ट्रक और एक फॉर्च्यूनर कार बीच सड़क में फंस गई। धंसी सड़क में तीन वाहन फंसने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची वाहनों को निकालने और यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू किए गए। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे: वाइल्डलाइफ कॉरिडोर पर पहाड़ कटान के चलते रूट डायवर्ट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.