Dehradun News: हरिद्वार में सरेआम हुड़दंग करते दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने हुड़दंग कर राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशान करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र में दो युवकों की सड़क पर शोर शराबा और हुड़दंग करने की शिकायत मिली। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हंसराम निवासी सुल्तानपुर यूपी, हाल निवासी रावली महदूद और अरविंद यादव निवासी जौनपुर यूपी, हाल निवासी नवोदय नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: शांतिभंग में दो युवक को हिरासत में लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.