Dehradun News: हरिद्वार में सट्टे की खाई-बाड़ी करते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 860 रुपये बरामद
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। श्यामपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 860 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और पैन डायरी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध जुआ और सट्टे की गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बीते रविवार की रात को श्यामपुर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्मशान घाट के पीछे बनी झुग्गी-झोपड़ी में एक युवक सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए मिला। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर 860 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और पैन डायरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र अर्जुन राजपूत, निवासी श्मशान घाट झुग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.