Dehradun News: हरिद्वार में युवती को रास्ते में रोककर अपहरण की कोशिश का आरोप, केस दर्ज
देहरादून, सितम्बर 11 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रही युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट और अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवती ने पड़ोस के एक युवक समेत चार लोगों पर डंडे, बेल्ट, फट्टे और चाकू दिखाकर धमकाने, जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने और गलत काम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिडकुल क्षेत्र की निवासी एक युवती ने शिकायत कर बताया कि वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है और हेत्तमपुर में किराये पर रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला हिमांशु नाम का युवक उसको आए दिन परेशान करता था और अश्लील इशारे एवं टिप्पणियां करता था। युवती के विरोध के बावजूद वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.