Dehradun News: हरिद्वार में मौसम ने बदली करवट, बारिश से जनजीवन प्रभावित
देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: हरिद्वार। धर्मनगरी में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतें हुईं। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश शुरू होने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। अचानक बदले मौसम के चलते लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.