देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार ज्वालापुर निवासी एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ज्वैलरी निकालकर सास और देवर को दे दी गई। शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने यूपी सिंचाई विभाग में कर्मचारी समेत अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सराय, ज्वालापुर निवासी आरती यादव शिकायत कर बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2023 को सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम चौरादेव निवासी प्रवेश यादव के साथ हुआ था। प्रवेश सिंचाई विभाग में नौकरी करता है, जबकि आरती पुलिस विभाग में सेवारत है। आरती का आरोप है कि श...