देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। देर रात बिरला घाट पर आत्महत्या करने के लिए महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदने से पहले महिला ने गंगा किनारे सुसाइड नोट छोड़ा था। बताया गया है कि सुसाइड नोट लिखने के बाद महिला गंगा में कूदी। इस दौरान मौके पर मौजूद कोलकाता के बंगाली परिवार ने शोर मचाया। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद चंडीघाट निवासी मुकेश भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद गया। नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला।इसके बाद महिला को उपचार के लिया जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला ने सुसाइड नोट में अभिजीत नमक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...