देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: हरिद्वार। थाना पथरी अंतर्गत ग्राम पदार्था निवासी एक महिला ने राष्ट्रपति, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग उठाई। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान महिला ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही जावेद ने प्लॉट दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए लिए लेकिन प्लॉट नहीं दिलवाया। पैसे वापस मांगने पर धमकाने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस को की गई तो उसने एक लाख रुपए वापस किए। उसके बाद से शेष धनराशि वापस नहीं की जा रही है। पैसे मांगने पर जावेद और उसके साथी महबूब अली, अहसान महिला को बालात्कार और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला के पति सऊदी अरब में कार्यरत हैं। यहां अकेली रहती हैं और आरोपियों ने एक रात घर पर हमला भी किया। एनजीओ जन कल्याण समिति मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिला बहुत पर...