देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की बोर्ड बैठक से पहले मेयर किरन जैसल ने सभी 12 नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेयर किरन जैसल ने नव-नामित पार्षदों को जनहित में निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। मंत्री मदन कौशिक ने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...