Dehradun News: हरिद्वार में बिना नंबर प्लेट की 17 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई, 13 सीज
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रही 17 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 13 मोटरसाइकिलों को मौके पर सीज किया। जबकि चार मोटरसाइकिलों के चालकों से नगद चालान वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों पर निर्धारित स्थान पर वैध नंबर प्लेट लगाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया। ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करें और अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.