Dehradun News: हरिद्वार में प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की जर्जर छत गिरी
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में रविवार रात को बारिश के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच के जर्जर भवन की छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि छत गिरने के दौरान कोई राहगीर चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल की दीवार भी क्षतिग्रस्त है। दीवार के गिरने का खतरा बना हुआ है। हालांकि स्कूल में बच्चें वर्तमान में पढ़ाई नहीं कर रहे है। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद स्कूल को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया हुआ है। स्कूल की भूमि पर विवाद चल रहा है। इस वजह से स्कूल का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.