Dehradun News: हरिद्वार में नील गाय से टक्कर में रैपिडो चालाक घायल
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: हरिद्वार। बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास नील गाय से टक्कर लगने के बाद रैपिडो चालक घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद नील गाय जंगल की तरफ दौड़ पड़ी। जबकि घायल सड़क पर गिर गया। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायल जगजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना रानीपुर के सुपुर्द किया गया। मामले में यातयात पुलिस ने रात के समय वन क्षेत्र और सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बाइक के सामने कुत्ता आजाने से बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.