देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। कुंभ नगरी में सोमवार को होने वाली इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य मेला नियंत्रण भवन पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले ...