Dehradun News: हरिद्वार में दिल्ली राखी बंधवाने गए परिवार के पीछे से फ्लैट में लाखों के जेवर चोरी
देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल के चंद्राचार्य अपार्टमेंट में चोर ने फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर खंगाल दिया। वारदात के समय मकान मालिक दिल्ली में बहन से राखी बंधवाने गए थे। चोर सोने का मंगलसूत्र, पेंडेंट, पांच अंगूठियां, नोज पीन, चांदी की पायल और बिछुए चोरी कर ले गया। चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा कैद हुआ है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कनखल निवासी भूपेश पाठक पुत्र स्व मोहन चन्द्र पाठक ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह चंद्राचार्य अपार्टमेंट के ए पांच नंबर फ्लैट में किराए पर रहते हैं। निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। राखी के त्योहार पर वह अपनी बहन के घर दिल्ली गए थे। इसी दौरान बुधवार रात दो से तीन तारीख के बीच सुबह करीब पांच बजे चोर ने उनके फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.