Dehradun News: हरिद्वार में दारोगा पर रिक्शा चालक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में देर रात उत्तराखंड पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दरोगा के साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा की कार से एक रिक्शा चालक को टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ। जिसके बाद दरोगा ने रिक्शा चालक से मारपीट की। जानकारी के अनुसार दरोगा की तैनाती रुड़की के मंगलौर थाने में है और घटना के समय वह रात करीब 11 बजे ज्वालापुर में मौजूद था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह हाल तब है जब जिला पुलिस के एसएसपी नवनीत सिंह अनुशासन को लेकर काफी सख्त नजर आते हैं। एसएसपी समय पर अनुशासन तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करते है। गुरुवार को स्थानीय लोग वायरल वीडियो की चर्चा करते रहें।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.