Dehradun News: हरिद्वार में डॉक्टरों के तबादले निरस्त करने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। सरकारी अस्पतालों से चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वार में पहले से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव है, ऐसे में तबादलों से मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। कांग्रेस ने तबादला आदेश निरस्त करने, जिला अस्पताल में एसएनसीयू शुरू करने, महिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित करने तथा कांवड़ मेला व आगामी कुंभ को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.