देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: हरिद्वार। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 38 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। नवोदय नगर गणेश इंक्लेव गली नंबर छह के निवासियों ने पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई नाली को ऊपर से खुला होने के कारण वाहनों के घर तक नहीं पहुंच पाने की समस्या बताई। उन्होंने नाली को जल्द कवर कराने की मांग क...