Dehradun News: हरिद्वार में घर से 40 हजार रुपये और 250 ग्राम चांदी चोरी
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल के हनुमंतपुरम में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 40 हजार रुपये की नकदी, करीब 250 ग्राम चांदी और एक हाथ की घड़ी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई, जब मकान मालिक पत्नी के साथ सुबह की सैर पर गए थे। वापस लौटने पर घर से सामान गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक हनुमंतपुरम निवासी उपदेश चौहान पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह ने शिकायत कर बताया कि वह 14 अक्तूबर को सुबह करीब पांच बजे पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह करीब छह बजे जब दोनों घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। अज्ञात चोर घर से 40 हजार रुपये, करीब 250 ग्राम चांदी और एक हाथ की घड़ी ले गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.