देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्नान के दौरान एक बुजुर्ग पैर फिसलने से डूबने लगे। इस दौरान बुजुर्ग तेज बहाव की चपेट में फंस गए। मौके पर मौजूद दो बच्चों ने बुजुर्ग को डूबते देख गंगा में छलांग लगा दी। काफी देर गंगा में तैरने के बाद बच्चों ने बुजुर्ग को गंगा में बहते पकड़ लिया। इसके बाद किनारे पर लाकर बुजुर्ग का सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। मंगलवार को बुजुर्ग के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोग बच्चों के साहस की प्रशंसा कर रहे। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...