देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के तहत सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार में 600 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के 11 वें चरण में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अमृत स्नान की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. चौधरी ने 1986, 1998 और 2010 के कुंभ मेले सहित 2004 के अर्द्धकुंभ तथा अन्य स्नान पर्वों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनसे सबक लेने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण और स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा सामाजिक संस्थाओं से बेहतर समन्वय बनाकर अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...