देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में घर से कंपनी जाने के लिए निकली 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने सिडकुल थाने में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार रशीद अली पुत्र उस्मान अली निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी सिडकुल ने शिकायत पत्र में बताया कि उनकी बेटी रेशमा चार अगस्त की सुबह अपने कमरे से गिरीश कंपनी जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद भी युवती की जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार युवती ने सूट सलवार और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी...