देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ 79 हजार रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात आरोपी ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकाल ली। साथ ही टाइटन शोरूम पर शॉपिंग करी। मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला का अनुभव रिंकी कुमारी निवासी सीता विहार कॉलोनी सलेमपुर महदूद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को शिवालिक नगर के पीएनबी एटीएम पर अपने कार्ड का एटीएम पिन जनरेट करने गई थी। इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड धोखे से अपने कार्ड से बदल लिया। इस दौरान आरोपी ने पिन जनरेट कर यह कहकर कार्ड वापस कर दिया कि महिला का कार्ड काम नहीं कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई आरोपी के मौके से फरार होने के ...