Dehradun News: हरिद्वार में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.60 लाख निकाले, केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 1.60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश गोनियाल पुत्र बृजमोहन गोनियल निवासी शिवलोक कॉलोनी ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 28 जुलाई को दोपहर के समय पंजाब नेशनल बैंक अहमदपुर ब्रांच रानीपुर मोड़ के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। इस दौरान सफेद टोपी और काले कपड़े पहने एक आरोपी एटीएम में आया। इस दौरान आरोपी ने प्रकाश का एटीएम कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलकर 28 जुलाई को खाते से कुल 75 हजार रुपये और 29 जुलाई को 85 हजार रुपये निकाले गए। दिल्ली जाते समय मोबाइल पर आए संदेशों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.