Dehradun News: हरिद्वार में ऋषिकुल विद्यापीठ के स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून, जुलाई 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। ऋषिकुल विद्यापीठ के आसपास रहने वालों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कांग्रेस ने भी समर्थन गिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सरकार ऋषिकुल विद्यापीठ के आसपास सरकार मालवीय संग्रहालय बनाने की योजना पर काम कर रही है। अगर ऐसा होता है तो जो लोग निवास करते हैं उन्हें पहले अलग से रहने की जगह दी जाए। स्थानीय लोग 70 वर्ष से निवास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी ने कहा कि सरकार बिना वार्ता के कोई भी योजना ले आती है। पहले लोगों को अलग से रहने के लिए भूमि दी जाए। इस संबंध में प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.