देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात रिसर्च कॉलोनी के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि हादसे में चालक सुरक्षित है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए कार को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...