Dehradun News: हरिद्वार के रानीपुर में पुलिस का सत्यापन अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
देहरादून, जुलाई 12 -- Dehradun News: हरिद्वार। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों, घरेलू नौकरों तथा संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने मकान मालिकों और स्थानीय लोगों को किरायेदार व घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। सत्यापन नहीं कराने और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.