देहरादून, सितम्बर 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। बीएचईएल सेक्टर चार के पीठ बाजार में मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के दुकानदार आपस में लाठी डंडों और बेल्ट से मारपीट कर रहे। जानकारी के अनुसार रिक्शा निकालने को लेकर दो फड़ दुकानदारों में विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर दुकानदारों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच पीठ बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पीठ बाजार में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को भी मारपीट की वजह से बड़ी असुविधा हुई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...