Dehradun News: हरिद्वार के बल्केश्वर कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से बनी दहशत
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: हरिद्वार। बिल्केश्वर कॉलोनी में देर रात गुलदार घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। गुलदार के कॉलोनी में विचरण करने से लोग दहशत में हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से सटी कॉलोनी में जंगली जानवरों की चहलकदमी जारी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर गुलदार का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। पार्क प्रशासन जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। कॉलोनीवासियों पर हादसों का खतरा बन रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.