देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: पथरी। सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते क्षेत्र की सहकारी समितियों पर ताले लटक गए हैं। इससे किसानों को खाद और कीटनाशक दवा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, समितियों से जुड़े मिनी बैंकों में भी लेनदेन प्रभावित होने से खाताधारकों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। पथरी क्षेत्र में ग्राम बादशाहपुर, टिहरी विस्थापित पथरी, धनपुरा, कटारपुर और पीतपुर अलावलपुर स्थित सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से समितियों का कामकाज पूरी तरह ठप है और कार्यालयों पर ताले लटके हुए हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: सहकारी समिति सचिवों की हड़ताल जारी इन दिनों कुछ फसलों में खाद और क...