देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: हरिद्वार। मध्य हरिद्वार के खन्नानगर गली नंबर आठ में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। सोमवार सुबह खन्ना नगर, नंद विहार, रामनगर, शांति विहार, राजीव नगर, आर्य नगर और आसपास के संबंधित क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित हुई। करीब 20 हजार की आबादी पर पानी की किल्लत का संकट बन गया है। मामले की सूचना मिलने पर जल संस्थान के कर्मचारी पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक मरम्मत का काम पूरा होने की उम्मीद है। क्षेत्र में चार पंपिंग स्टेशनों से पानी सप्लाई होता है जिसे फिलहाल को बंद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...