देहरादून, सितम्बर 15 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल चौक बाजार में मंदिर स्थानांतरण को लेकर देर रात मौके पर व्यापारी जुटे। मंदिर शिफ्ट करने का व्यापारियों ने विरोध किया। मौके पर काम को रुकवाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्राइंग के माध्यम से व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। व्यापारी मंदिर को थोड़ा आगे शिफ्ट करने की मांग कर रहे। कुंभ के तहत मंदिर के साथ कुआं का जीर्णोद्धार काम होना है। व्यापारियों के विरोध के बाद मौके से बिना मंदिर शिफ्ट किए अधिकारी वापस लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...