Dehradun News: हरिद्वार के एक आश्रम में संत के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आश्रम जंग का मैदान बन गया। मारपीट की घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में यह मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास कुटिया में आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने एक शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की। इसके बाद बीती 24 अगस्त की रात को कुछ लोग आश्रम में आए और महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.