Dehradun News: हरिद्वार की रोडवेज कार्यशाला में हुई विश्वकर्मा की मूर्ति की स्थापना
देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: हरिद्वार। रोडवेज कार्यशाला में विश्वकर्मा दिवस पर नवनिर्मित मंदिर में विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर सीनियर फोरमेन प्रकाश चंद बौठियाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पकार हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से कार्यशाला की सुंदरता भी बढ़ गई है। समस्त कर्मचारी रोजाना अपने कार्य से पहले मंदिर में आशीर्वाद लेंगे। सिर्फ एक दिन ही नहीं रोजाना अपने औजारों, उपकरणों की भी पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सम्मान मिलना चाहिए। काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, विजय लखेड़ा, अभिलाष, वीरसिंह असवाल, मनीष, अजय आदि कर्मचारी उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- Vishwakarma puja wishes: विश्वकर्मा पूजा की बधाई के लिए बेस्ट हैं ये 12+मैसेज, आप भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.