Dehradun News: हरबर्टपुर में बीएसएनएल टावर में लगी भीषण आग
देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: विकासनगर। हरबर्टपुर में स्थित बीएसएनएल के टावर में अचानक आग लग गई। टावर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस व अग्निशमन दल मामले की जांच कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.