देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: हरिद्वार।वार्षिक बंदी के दौरान गंग नहर को देर रात को 18 दिनों के लिए बंद किया गया है। इस कारण हरकी पैड़ी पर भी गंगा जल बेहद कम हो गया है। बुधवार की सुबह के समय गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के मायूसी हाथ लगी है। अस्थि विसर्जन और अन्य कर्मकांड के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। अनुबंध के अनुसार गंगा में हरकी पैड़ी पर 200 क्यूसेक जल रखना अनिवार्य है। पानी नहीं होने के कारण सुबह के समय गंगा में पैसे, सोना, चांदी खोजने के लिए लोग पहुंचे थे। वहीं यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि शाम को गंगा आरती से पहले हरकी पैड़ी पर जल छोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर क्यों जल विहीन हो गई गंगा, श्रद्धालुओं को मायूस लौटना पड़ा- VIDEO यह भी पढ़ें- 18 दिन क...