Dehradun News: हफ्ता वसूली का विरोध करने पर ठेली वाले को धुना
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: पटेलनगर क्षेत्र निवासी पीड़ित राजू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि विनय और उसके दो अन्य साथी उसकी ठेली पर खाना खाने आए थे। जब राजू ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा। जिससे उसकी पीठ पर गहरे घाव आ गए। इसी दौरान राजू का बड़ा भाई अमन पास की एक परचून की दुकान से घरेलू सामान लेने आया हुआ था। अपने भाई को पिटता देख जब अमन बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया। हमले में अमन के सिर पर तीन टांके आए हैं, उसके दो दांत टूट गए हैं और आंखों के पास गहरी सूजन आ गई है। आरोपियों ने राजू का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी विनय पहले से ही इलाके में ठेली वालों से हफ्ता वसूली करता था और उन्हें तंग करता आ रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.