देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: सेलाकुई। महान संत एवं युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि 12 जनवरी 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानव सेवा का संदेश पूरे विश्व तक पहुंचाया। वर्ष 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए उनके ऐतिहासिक संबोधन ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका संदेश "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए" आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Palamu News: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण में वक्ताओं ने कहा कि 4 जुलाई 1902 को बेलूर मठ में मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी वि...