देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: लक्सर। लक्सरी गांव में 69.25 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का मंगलवार को लोकार्पण कर दिया गया। खास बात यह रही कि पार्क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ था और आधे-अधूरे काम के बीच ही लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पार्क का लोकार्पण किया। वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...