Dehradun News: स्यालना गांव में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: बड़कोट। तहसील बड़कोट के अंतर्गत स्यालना गांव में शनिवार देर रात एक रसोई में गैस सिलेंडर में आग लगने से रसोई का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे फैलने से रोक लिया गया। स्थानीय निवासी केंद्र सिंह पयाल ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सरदार सिंह की रसोई में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। हादसे में रसोई का सामान जलने से परिवार को नुकसान हुआ है।केंद्र सिंह पयाल ने अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.