देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित 30 इलेक्ट्रिक बसों में से 12 का संचालन अब भी ठप है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एजीएम स्मार्ट सिटी कृष्ण पल्लव चमोला ने बताया कि चालकों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए समय-समय पर वार्ता की जा रही है। उधर, कंपनी ने कुछ नए चालकों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। कंपनी का प्रयास है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शेष बसों का संचालन भी शुरू कराया जा सके। करीब एक सप्ताह पूर्व चालकों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...