Dehradun News: स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के चार आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चेन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं और उन्होंने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि सात अक्तूबर को अरविंद सिंह निवासी पटेलनगर ने केस दर्ज कराया। बताया कि अज्ञात युवक उनके भाई (जो नशे की हालत में था) को गंगा सप्लायर के पास से एकांत स्थान पर ले गए और वहां मारपीट कर सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रविवार देर शाम पटेलनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो स्कूटियों पर सवार चार संदिग्धों को रोका। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की बात कबूल ली। आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.