Dehradun News: स्कूल निर्माण के नाम पर 17.90 लाख रुपये ठगे
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: स्कूल निर्माण का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.90 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पैसे लौटाने के नाम पर पीड़ित से लिखित समझौता किया और फिर जानबूझकर ऐसा चेक थमा दिया जिसे बैंक ने अमान्य करार दिया। इसके बाद आरोपी फरार है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास निवासी पुनीत कुमार गर्ग ने तहरीर दी। बताया कि कीर्तिनगर, श्रीनगर, गढ़वाल निवासी कैलाश सकलानी ने उन्हें झाझरा में स्कूल बनाने का झूठा झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने सितंबर 2016 से अप्रैल 2018 के बीच उनसे कुल 35 लाख रुपये लिए। तगादा करने पर आरोपी ने 13 लाख रुपये तो लौटा दिए। लेकिन शेष रकम देने में आनाकानी करने लगा। विवाद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.