Dehradun News: स्कूलों में मनाया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता दिवस
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम देहरादून की ओर से आयोजित 'स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान' के तहत गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों में 'स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता दिवस' का आयोजन किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों ने अपने-अपने आवंटित स्कूलों में इस कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, सही तरीके से हाथ धोने की विधि, डायरिया और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.