Dehradun News: सोशल मीडिया रील से पकड़ ली गई नौकरानी की चोरी
देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: दून में घर से एक साल पहले गहने चोरी का सुराग किसी जांच से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से मिल गया। पूर्व नौकरानी ने चोरी के गहने पहनकर व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम पर रील डाली। गहने पहचानकर मकान मालकिन पुलिस के पास पहुंची। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटी पार्क स्थित सिक्का किमाया ग्रीन्स निवासी नितीशा वत्स पत्नी क्षितिज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक साल पहले जब वह जाखन स्थित दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं, तब उनके घर से दो डायमंड की अंगूठियां, एक सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट चोरी हो गया था। उस वक्त उन्होंने अपनी तत्कालीन घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक जताया था। विमला ने पुलिस के पास चलने की बात कहकर इतना आत्मविश्वास दिखाया कि नितीशा को लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.