देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: लक्सर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से सोलानी का तटबंध आलमपुरा गांव के निकट पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की वजह से ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने सिंचाई विभाग को तटबंध की तत्काल मरम्मत करने के दिशा निर्देश दिए। सिंचाई विभाग ने बारिश रुकते ही तटबंध की मरम्मत करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- सोलानी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...