Dehradun News: सोलर कंपनी से 15 लाख के तार चोरी में कर्मचारी और दो कबाड़ी पर केस
देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: मोहब्बेवाला स्थित श्री सूर्या सोलर कंपनी के गोदाम से करीब 14 से 15 लाख रुपये कीमत का सोलर तार चोरी हो गया। कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कंपनी के ही एक कर्मचारी और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अंकित चौहान तहरीर दी। कहा कि चंद्रमणी मोहेबावाला स्थित कंपनी के कार्यालय और गोदाम में सोलर इंस्टॉलेशन से जुड़ा कीमती सामान रखा जाता है। गत 24 सितंबर को जब कंपनी में स्टॉक का मिलान किया गया तो पिछले तीन महीनों के दौरान 14 से 15 लाख रुपये की माइक्रोटेक, पालीकैप और हेवल्स कंपनी की चार एमएम सोलर तार गायब मिली। यह भी पढ़ें- कंपनी की संपत्ति में 12-15 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.