देहरादून, अगस्त 10 -- Dehradun News: दून पुलिस ने सैलून और निर्माणाधीन साइट से हुई चोरी का खुलासा किया है। दोनों मामलों में कुछ छह चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि जीएमएस रोड महाकाल टावर स्थित लुक्स सैलून में सात अगस्त की रात चोरों ने एसी का कॉपर तार और बिजली की तार चोरी कर ली थी। विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार देर शाम टी एस्टेट क्षेत्र में एक खंडहर के पास से चार युवकों को दबोचा। आरोपियों की पहचान नरेश सैनी, गुड्डू कुमार, चिंटू कुमार और रुदल कुमार निवासी खुड़बुड़ा के रूप में हुई। आरोपियों से चारी क...